बम की आशंका के बाद पश्चिम बंगाल में रेल सेवाएं बाधित
दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "गारबेटा और चंद्रकोना स्टेशनों के बीच अटबंघ गांव के पास ग्रामीणों ने सोमवार तड़के रेल पटरियों पर एक टिपिन बॉक्स पड़े होने बाद इस बारे में गारबेटा के स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। टिपिन बॉक्स में तार लगे हुए थे।"
अधिकारी ने बताया,"इस रेलखंड पर सुबह 7 बजे आसनसोल पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी। हालांकि पाए गए टिफिन बॉक्स के कुछ मीटर की दूरी पर गाड़ी को रोक दिया गया। घटना के बाद इस खण्ड पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया गया।"
बम निरोधक दस्ते द्वारा इस बॉक्स को हटाने के बाद इस लाइन पर फिर से रेल सेवाएं बहाल कर दी गई।
आद्रा रेल मंडल के प्रबंधक ए.के. कराकर ने आईएएनएस को बताया,"सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) के जवान और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया था। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच-पड़ताल के बाद इस रेलखंड पर फिर से रेल सेवाएं बहाल हो गईं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications