सुभाष यादव ने भी छोड़ा लालू का साथ
सुभाष ने सोमवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में राजद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान के साथ राजद में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का गठबंधन 25 से 30 सीटों पर सिमट जाएगा।
सुभाष ने लालू को राजनीति से संन्यास लेने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें राजनीति से स्ांन्यास लेकर युवाओं को आगे आने का मौका देना चाहिए। उन्होंने लालू पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजद अब अपने उद्देश्यों से भटक गया है।
पत्रकारों द्वारा नए ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 25 सितंबर के पूर्व वह इसकी घोषणा करेंगे और इससे पहले वह अपने लोगों से इस विषय में बात करेंगे।
उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए भी कहा कि इस सरकार ने बिहार में विकास की जो पहल की है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था में भी सुधार होने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि साधु यादव पहले ही राजद छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications