रैम्प पर उतरीं श्रुति
श्रुति एक नीले रंग की साड़ी में रैम्प पर आई थीं। जब उनसे उनके इस अनुभव के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "साड़ी ऐसा परिधान है जिसे हम पहनते रहते हैं और यह साड़ी बहुत आरामदायक है। इसलिए इसे पहनकर रैम्प चलना थोड़ा आसान था।"
उन्होंने कहा कि यह साड़ी पुनीत के बहुत अनूठे संग्रह का हिस्सा थी। श्रुति ने कहा कि उन्होंने उनका पूरा संग्रह देखा है और उन्होंने बहुत खूबसूरत पोशाकें डिजाइन की हैं।
संग्रह के संबंध में बताते हुए नंदा ने कहा, "यह संग्रह टैरो कार्ड से प्रेरित था। इसलिए मैंने दुनियाभर में टैरो कार्ड खोजे थे जो बहुत आकर्षक थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications