सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलेंगे मीरवाइज और मलिक
प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलने का फैसला करते हुए हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज ने कहा कि यह दौरा एक 'मुखौटा और मजाक' है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आईएएनएस से कहा कि प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए उनकी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुहम्मद दिलावर मीर के नेतृत्व में एक दल को भेजने का फैसला किया है।
उन्होंने सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के संदर्भ में कहा, "दौरे को सत्ताधारी पार्टी ने हाइजैक कर लिया है।"
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मुहम्मद यासिन मलिक ने सोमवार को कहा कि वह प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलेंगे लेकिन उनकी पार्टी ने एक ज्ञापन सौंपा है।
मलिक ने कहा, "उन्हें कश्मीर की जनता की धड़कन को समझना चाहिए। इस दौरे का कोई मतलब नहीं यदि वे केवल यहां आकर चले जाना चाहते हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी की स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications