तेलंगाना वकीलों का विरोध खत्म
हैदराबाद, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा मांग मान लिए जाने के बाद तेलंगाना के वकीलों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया। सरकार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति में तेलंगाना क्षेत्र का 42 प्रतिशत कोटा रखने को राजी हो गई है।
तेलंगाना वकीलों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद राज्य के उच्च न्यायालय परिसर में कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया।
सरकार ने तीन सप्ताह के भीतर न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति में तेलंगाना क्षेत्र को 'समान' प्रतिनिधित्व देने का वादा किया है। साथ ही प्रदर्शनकारी वकीलों के विरुद्ध दर्ज मामले वापस लेने पर भी सहमत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications