प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। एक युवक की हत्या के मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक का कथित तौर पर व्यक्ति की बेटी से अवैध संबंध था।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 23 वर्षीय युवक महेंद्र सिंह की हत्या के सिलसिले में 40 वर्षीय आजाद और 19 वर्षीय मोनू को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मंगलवार को महेंद्र का प्लास्टिक की बोरी में रखा शव बरामद किया था। यह बोरी हैदरपुर जलशोधक संयत्र के नाले में तैर रही थी। शव की शिनाख्त मतदाता पहचानपत्र, मोबाइल फोन और अन्य कागजात की मदद से हुई।
शांति नगर स्थित महेंद्र के घर पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आजाद की बेटी से महेंद्र के संबंध थे जो आजाद और उसके बेटे को पसंद नहीं था। दोनों ने इस संबंध को प्रतिष्ठा के खिलाफ मानते हुए उसकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications