दिल्ली में अज्ञात बंदूकधारियों ने की फ़ायरिंग
भारत
की राजधानी दिल्ली में अज्ञात बंदूकधारियों ने जामा मस्जिद इलाक़े में गोलियाँ चलाई हैं जिसके कारण दो लोग घायल हो गए हैं. id="toptextpromo">दिल्ली
की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है, "जो लोग घायल हुए हैं वे दोनों ताईवान के नागरिक हैं. वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हैं और ख़तरे से बाहर हैं. गृह मंत्रालय और सुरक्षा बल सतर्क हैं और पूरे मामले की जाँच चल रही है." दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ़िलहाल इस घटना के किसी तरह के चरमपंथ जुड़े होने की बात स्वीकार नहीं की है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिल्ली
पुलिस के संयुक्त आयुक्त करनैल सिंह का कहना है, "मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने सात-आठ राऊंड फ़ायरिंग की है. इन्होंने रेन कोट पहन रखे थे. घटनास्थल से गोलियों के चार छर्रे बरामद हुए हैं. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. मामले की जाँच चल रही है."











Click it and Unblock the Notifications