अफगानिस्तान में मतदान के दौरान हिंसा, 95 मरे (लीड-1)

काबुल, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में दूसरे संसदीय चुनाव के लिए शनिवार को विभिन्न प्रांतों में हुए मतदान के दौरान हिंसक झड़पों में कम से कम 89 तालिबान विद्रोही और सेना के एक जवान सहित छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पूर्वी पाकटिया प्रांत में सेना के जवानों द्वारा गुप्त ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान 71 तालिबान विद्रोही मारे गए।

प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता रोहुल्ला सैमन ने सिन्हुआ को बताया, "तालिबान मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सैयद करम जिले में एकत्र थे, लेकिन खुफिया सूचना मिलने पर उस स्थान का पता लगाया गया और हवाई हमला कर 71 विद्रोहियों को मार गिराया गया।"

इस बीच तालिबान प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने मीडिया के समक्ष घटना की पुष्टि की और कहा कि हवाई हमले में केवल चार विद्रोही मारे गए।

अफगानिस्तान में दूसरा संसदीय चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। तालिबान ने हालांकि मतदान न होने देने का संकल्प लिया था। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सफल रहा।

विद्रोहियों ने मतदान को बाधित करने के लिए विभिन्न प्रांतों में मतदान केंद्रों पर रॉकेट और बमों से हमला किया।

उत्तरी कुंदुज प्रांत के चारदारा, दश्त-ए-अर्ची और आदिलाबाद जिलों में 18 विद्रोही मारे गए। ये मौतें नाटो के नेतृत्व वाले बलों द्वारा समर्थित अफगान सेना के जवानों की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान हुईं।

प्रांत के राज्यपाल मोहम्मद उमर ने कुंदुज में संवाददाताओं से कहा, "अभियान सुबह चलाया गया, जिसमें दो विदेशी लड़ाकुओं सहित 18 विद्रोही मारे गए।"

उन्होंने कहा कि विद्रोहियों ने कुंदुज हवाई अड्डे और प्रांत के अन्य हिस्सों में 22 राकेट दागे, जिसमें 16 लोग घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि उत्तरी बघलान प्रांत में छह लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए।

रहीमी ने सिन्हुआ को बताया, "तालिबान विद्रोहियों ने सुबह दान-ए-शबुदीन इलाके में एक मतदान केंद्र पर हमला किया, जिसमें पांच अरबाकी (पूरक पुलिस) और अफगान सेना के एक जवान की मौत हो गई तथा अन्य छह लोग घायल हो गए।"

पूर्वी नांगरहार प्रांत में तालिबान से जुड़ी हिंसा में नौ लोग घायल हो गए। विद्रोहियों ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया।

प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बाज मोहम्मद शिरजोई ने बताया, "घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+