बिजली का तार गिरने से 7 की मौत, मुआवजे की घोषणा (लीड-1)
राज्य विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता हरेराम पांडेय ने बताया कि बोर्ड ने सभी मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
दरियापुर के थाना प्रभारी वासुदेव राय ने बताया कि छपरा-सोनपुर मार्ग के समीप मानपुर गांव में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के तहत भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए पंडाल बना हुआ था। शाम को कुछ लोग वहां खड़े थे कि ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
राय के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनपुर-छपरा मार्ग जामकर मुआवजे की मांग की।
उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को मोतिहारी जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र में भी एक जीप पर बिजली के तार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications