सांसद हसन अपनी हद में रहें : नीतीश (लीड-1)

पटना, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के सांसद मोनाजिर हसन द्वारा पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ लेने का सुझाव देने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह दी है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हसन एक सांसद हैं और उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए। हसन द्वारा भाजपा पर धर्म के नाम पर विध्वंस की राजनीति करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि जब वह सांसद बने या या राज्य में मंत्री बने थे, उस समय क्या दूसरी भाजपा थी?

उन्होंने कहा कि सांसद को अगर कोई समस्या है तो पार्टी लाइन के तहत कोई बात कहें। भाजपा से अलग होने की सलाह पर हालांकि उन्होंने कहा कि हसन की यह निजी राय है और लोकतंत्र में ऐसी बातें होती हैं।

इसके पूर्व हसन ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों जुड़वा बहनें हैं। इनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पूरे देश ने देखा है कि उसे तोड़ने में किसका हाथ है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने में जितनी दोषी भाजपा है, उतनी ही कांग्रेस भी है।

जद (यु) नेता ने कहा कि भाजपा के साथ रहने में उन्हें घुटन होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल कभी नहीं चाहते कि क्षेत्रीय दल उभरे। उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर विध्वंस की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी निजी राय है कि पार्टी को भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिए। लेकिन वह पार्टी के छोटे कार्यकर्ता हैं, निर्णय तो बड़े नेताओं को लेना है।

उल्लेखनीय है कि पांच दिन पूर्व जद (यु) के प्रवक्ता एवं सांसद शिवानंद तिवारी ने भी पार्टी को भाजपा के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+