अफगानिस्तान में मतदान के दौरान हिंसा में 24 की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तालिबान ने मतदान न होने देने के संकल्प के तहत विभिन्न प्रांतों में मतदान केंद्रों पर रॉकेट और बमों से हमला किया।

उत्तरी कुंदुज प्रांत के चारदारा, दश्त-ए-अर्ची और आदिलाबाद जिलों में 18 विद्रोही मारे गए। ये मौतें नाटो के नेतृत्व वाले बलों द्वारा समर्थित अफगान सेना के जवानों की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान हुईं।

प्रांत के राज्यपाल मोहम्मद उमर ने कुंदुज में संवाददाताओं से कहा, "अभियान सुबह चलाया गया, जिसमें दो विदेशी लड़ाकुओं सहित 18 विद्रोही मारे गए।"

उन्होंने कहा कि विद्रोहियों ने कुंदुज हवाई अड्डे और प्रांत के अन्य हिस्सों में 22 राकेट दागे, जिसमें 16 लोग घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि उत्तरी बघलान प्रांत में छह लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए।

रहीमी ने सिन्हुआ को बताया, "तालिबान विद्रोहियों ने सुबह दान-ए-शबुदीन इलाके में एक मतदान केंद्र पर हमला किया, जिसमें पांच अरबाकी (पूरक पुलिस) और अफगान सेना के एक जवान की मौत हो गई तथा अन्य छह लोग घायल हो गए।"

पूर्वी नांगरहार प्रांत में तालिबान से जुड़ी हिंसा में नौ लोग घायल हो गए। विद्रोहियों ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया।

प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बाज मोहम्मद शिरजोई ने बताया, "घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+