हृदय रोग विशेषज्ञों का राज्यस्तरीय सम्मेलन जयपुर में
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हृदय गति संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के प्रति जागरुकता का सृजन कर चिकित्सकों को समय से रोग की पहचान करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे रोगियों को उच्च दर्जे की चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवा सकें।
हृदय रोग विशेषज्ञ डा. जितेन्द्र मक्कड़ ने शनिवार को जयपुर में पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ वर्षो में हृदय रोग के चिकित्सकीय क्षेत्र प्रबंधन के क्षेत्र में काफी प्रगति की गई है। उन्होंने हृदय संबंधी समस्या 'सडन कार्डिएक अरेस्ट' के विषय में अपने दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए कहा कि यह एक बड़ी समस्या है और इससे मरने वाले लोगों की संख्या फेंफड़े के कैंसर, स्तन कैंसर तथा एड्स से मरने वाले लोगों की सम्मलित संख्या से भी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications