गोगोई 2 हफ्ते में होंगे पूर्ण स्वस्थ, दौरा कर सकेंगे
गोगोई के हृदय के तीन आपरेशन करने वाले प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक रमाकांत पांडा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। मैं कह सकता हूं कि वह अगले 15 दिनों में यात्रा करने योग्य हो जाएंगे तथा पहले की तरह घूम-फिर सकेंगे। इसके बाद सभी दवाइयां बंद कर दी जाएंगी।"
मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के हृदय शल्य चिकित्सक पांडा ने गुवाहाटी आकर गोगोई के स्वास्थ्य की जांच की।
पांडा ने कहा, "वह मानसिक तौर पर इतने मजबूत हैं कि हमारी अपेक्षाओं से परे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया है।"
पांडा ने कहा कि मुंबई इंस्टीट्यूट के चिकित्सक असम के मेडिकल कालेजों के साथ कार्य करने और अपनी निपुणता बांटने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "हम असम सरकार के सहयोग से गुवाहाटी में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट की शाखा खोलने पर विचार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications