मुंडा शासन के लिए बिल्कुल उपयुक्त : सोरेन
सोरेन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैंने मुंडा को झारखण्ड में शासन करने के लिए आशीर्वाद दिया है, क्योंकि इस काम के लिए वह बिल्कुल उपयुक्त हैं। लेकिन सरकार की उम्र के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। किसी नवगठित सरकार की उम्र के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"
सोरेन ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के लिए खण्डित जनादेश को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "हमने अतीत से सबक लिया है और वर्तमान सरकार राज्य के विकास के लिए समर्पित है।"
ज्ञात हो कि मुंडा ने झामुमो, आल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (युनाइटेड) और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से 11 सितंबर को राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने 14 सितंबर को विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications