नया हवाई अड्डा नवी मुंबई में ही : प्रफुल्ल पटेल

मीडिया कर्मियों से यहां संक्षिप्त बातचीत में पटेल ने कहा कि नवी मुंबई में चिन्हित स्थल को छोड़ कर वहां नए हवाई अड्डे के लिए कोई उपयुक्त वैकल्पिक स्थल नहीं है।

पटेल ने कहा कि उनका मंत्रालय पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर विचार करेगा, लेकिन प्रस्तावित हवाई अड्डे की डिजाइन में परिवर्तन की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। फिर भी उन्होंने शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) को इस मुद्दे के परीक्षण का सुझाव दिया है।

पटेल ने कहा, "चूंकि नए हवाई अड्डे के लिए हमारे पास कोई दूसरा उपयुक्त वैकल्पिक स्थल नहीं है, लिहाजा यह हवाई अड्डा नवी मुंबई में ही स्थापित होगा।"

ज्ञात हो कि केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश द्वारा इस परियोजना के लिए प्रस्तावित स्थल पर सख्त एतराज जताए जाने के बाद से यह प्रस्तावित हवाई अड्डा विवादों में आ गया है।

अन्य आपत्तियों के अलावा पर्यावरण मंत्रालय ने मैनग्रोव के बड़े हिस्से के नष्ट होने, दो नदियों का रास्ता मोड़े जाने और रनवे के लिए एक पहाड़ी को समतल किए जाने को लेकर आपत्ति खड़ी की है।

मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) इस मुद्दे का विस्तार से परीक्षण कर रही है। इस समिति की अगली बैठक संभवत: 22 सितंबर को नवी मुंबई में होगी।

इस सिलसिले में दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी और नवी मुंबई में नए हवाई अड्डे की आवश्यकता के बारे में उन्हें समझाने की कोशिश की थी।

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस मामले को देखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+