सुपर-30 दुनिया के चार सबसे उन्नत स्कूलों में शुमार
इससे पहले सुपर-30 का नाम विश्व प्रसिद्घ टाइम मैगजीन ने 'द बेस्ट ऑफ एशिया' नाम से जारी की गई सूची में शामिल किया था। इस सूची में सुपर-30 को एशिया का सबसे अच्छा स्कूल घोषित किया था।
न्यूजवीक में सुपर-30 का नाम आने से खुश संस्थान के संचालक आनंद कुमार ने शनिवार को कहा कि यह संस्थान की विशेष उपलब्धि है।
उन्होंने बताया,"बच्चों की लगनशीलता और मेहनत के कारण ही आज संस्थान इस मुकाम तक पहुंचा है। यह वाकई प्रसन्नता की बात है कि बिहार का एक संस्थान दुनिया के चार उन्नत स्कूलों में शामिल है।"
कुमार ने इसका श्रेय पूरे बिहारवासियों को देते हुए उनके समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन 16 घंटे पढ़ाई होती है। इस संस्थान में प्रवेश के लिए लाखों विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और उनमें से 30 छात्रों का चयन किया जाता है। इसके बाद यहां उनकी मुफ्त में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाती है।
इस संस्थान के सभी विद्यार्थी आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफल हो रहे हैं। सुपर थर्टी में 30 गरीब बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। सुपर थर्टी की शुरुआत वर्ष 2003 में पटना में की गई थी।
पहले वर्ष 30 छात्रों में से 18 छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई जबकि उसके अगले वर्ष 2004 में 22 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा सफल हुए। इसके बाद वर्ष 2005 में 26, 2006 में 28, 2007 में 28 और इसके बाद के वषरें में सभी 30 छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications