अमित शाह से मिले आडवाणी

अहमदाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अहमदाबाद के साबरमती जेल जाकर गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं।

आडवाणी ने शाह की पत्नी और परिवार के सदस्यों का हालचाल जानने के लिए शहर के नारनपुर इलाके में स्थित शाह के घर भी गए। वहां उन्होंने शाह की पत्नी और बेटे से मुलाकात की। भाजपा के गुजरात प्रभारी बलबीर पुंज इस दौरान आडवाणी के साथ थे।

ज्ञात हो कि अहमदाबाद की सरखेज विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह को सीबीआई ने फर्जी मुठभेड़ मामले में 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उन पर हत्या, सबूत नष्ट करने तथा फिरौती वसूलने सहित कई अन्य आरोप तय किया था।

आडवाणी ने अमित शाह घर के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा राज्य की कठलाल विधान सभा सीट के मतदाताओं ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की साजिश और सीबीआई के दुरुपयोग को माकूल जवाब दिया है।

अयोध्या मामले पर 24 सितंबर को आने वाले फैसले के बारे में आडवाणी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों से कहा है कि इस बारे में कोई कयास न लगाया जाए।

आडवाणी ने कहा, "हम देखते हैं कि क्या फैसला आता है, लेकिन एक बात तो तय है कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय जाएगा।" उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को वह सोमनाथ जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+