टाडा बंदियों के पास मिला मोबाइल का जखीरा

जयपुर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में अजमेर जिला केंद्रीय कारागार परिसर में टाडा के तहत कैद कई कैदियों के पास से मोबाइल फोन और संबंधित सामग्री मिलने के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया है। शुक्रवार को जेल के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बैरकों में रखे जाने वाले पानी के मटकों में छुपाकर रखे तीन मोबाइल फोन मिले। बाद में तलाशी लेने पर कैदियों की बैरकों से 20 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किए गए।

जेल अधीक्षक प्रीता भार्गव ने बताया कि केंद्रीय कारागार में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में अंदेशा होने के कारण शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कैदियों को बैरकों से निकाला गया। लेकिन टाडा कानून के तहत कैद कुछ बंदियों ने बैरक छोड़ने में आनाकानी की। इस पर उन्हें जबरन बाहर किया गया और तलाशी ली गई।

भार्गव ने बताया कि तलाशी के दौरान पानी के मटकों में पॉलीथिन में लपेट कर रखे गए तीन मोबाइल फोन मिले। बाद में तलाशी के दौरान 20 और मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड तथा कुछ चार्जर मिले।

जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल प्रशासन मोबाइल बरामद कर मामले की जांच कर रहा है।

गौरतलब है कि इसी जेल में दो सप्ताह पहले भी श्रृंखलाबद्ध विस्फोट के मास्टरमाइंड मोहम्मद जलीस अंसारी और उसके साथियों से 3 मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद हुए थे। मोबाइलों के जरिए उनके द्वारा जेल से देश-विदेश बातचीत करने के अलावा इंटरनेट का इस्तेमाल करने की जानकारी भी मिली थी।

ताजा तलाशी में श्रृंखलाबद्ध विस्फोट के आरोपी मोहम्मद यूसुफ और फजलुर्रहमान के पास से 3 मोबाइल मिले हैं, जबकि बाकी मोबाइल फोन अन्य कैदियों से बरामद किए गए हैं। जिस बैरक से मोबाइल बरामद किए उसे सील कर दिया गया है। जेल प्रशासन तकनीकी विशेषज्ञों से मोबाइल की कॉल विवरण की जांच करा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+