राष्ट्रमंडल खेल : पर्यटकों को लुभाने सजी दुकानें

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। बड़े दुकानदारों और प्रसिद्ध बाजारों को उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनकी बिक्री में इजाफा होगा। वहीं, कुछ दुकानदारों को इस बात का डर है कि खेलों की तैयारी में हुई देरी को लेकर हुए नकारात्मक प्रचार का असर पर्यटकों की आवक पर पड़ सकता है।

राजधानी के अशोक होटल, जनपथ होटल और ताजमहल होटल में भव्य दुकानें लगाने वाले दुकानदार विदेशी पर्यटकों द्वारा की जाने वाली खरीददारी को लेकर आश्वस्त हैं।

अशोक होटल में दुकान लगाने वाले सलमान ने आईएएनएस को बताया, "विदेशी पर्यटक भारतीय हस्तशिल्प के बड़े प्रशंसक हैं। इसलिए हमारी योजना यहां पशमीना की शाल, कालीन, गद्दों के चादर और पर्दे के नए भंडार लाने की है।"

होटल जनपथ में आभूषणों की दुकान लगाने वाले आयुष जैन ने कहा कि वह पर्यटकों के लिए भारतीय पत्थरों से बने हार, कंगन और कानों में पहने जाने वाले आभूषण रखेंगे।

वहीं, ताज मानसिंह होटल में हस्तशिल्प, आभूषण और कपड़ों की दुकान लगाने वाले विजय सिंह का कहना है, "हमें उम्मीद है कि भारतीय चित्रकला और हस्तशिल्प को पसंद करने वाले विदेशी पर्यटक भारी संख्या में यहां आएंगे। खेलों के दौरान व्यवसाय में 25 से 30 प्रतिशक का इजाफा होने की उम्मीद है।"

खरीदारी के लिए मशहूर सरोजनी नगर और जनपथ के बाजार भी अपने सामानों के साथ पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। जनपथ बाजार के दुकानदार सिद्धार्थ पोपली ने बताया, "हम विदेशी पर्यटकों के लिए पीतल पर बने पारंपरिक भारतीय कला की नई वस्तुए लाने जा रहे हैं।"

वहीं, सरोजनी नगर में आधुनिक कपड़ों और आभूषणों के विक्रेता अरविंद ने बताया कि खेलों के दौरान बिक्री में कम से कम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जबकि, विकास कार्यो में हुई देरी से जनपथ और कनॉट प्लेस के कुछ दुकानदार बिक्री को लेकर संदेह में हैं।

'एलिगैंट आर्ट्स' के हामिद जानदारी ने बताया, "हमने खेल स्थलों और सड़कों के निर्माण में हुई देरी की खबरें सुनी हैं। कुछ खिलाड़ी भी खेल से किनारा कर रहे हैं। हमें खेलों से ज्यादा उम्मीद नहीं है।"

राजधानी में तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों के अलावा 53 देशों के शिष्टमंडल और हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+