हंगरी की संसद को संबोधित करेंगे दलाई लामा
तिब्बत की निर्वासित सरकार द्वारा वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में कहा गया, "शुक्रवार को बुडापेस्ट के फेरीहेजी हवाई अड्डे पर दलाई लामा का स्वागत किया गया।"
वह हंगरी की संसद के निमंत्रण पर गए हैं और 20 सितंबर को संसद के सदस्यों और अन्य मेहमानों को संबोधित करेंगे।
हंगरी की यह उनकी सातवीं यात्रा है। पहली बार 1982 में उन्होंने हंगरी की यात्रा की थी।
हंगरी से दलाई लामा 21 सितंबर को जर्मनी के लिए रवाना होंगे।
वर्ष 1959 में ल्हासा में चीनी सेना के प्रवेश के बाद दलाई लामा अपने समर्थकों के साथ भारत आ गए थे और उन्होंने यहां शरण ली थी।
इसके बाद से लामा यहां तिब्बत की निर्वासित सरकार चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications