पाकिस्तान के साथ नरम सीमा चाहते हैं बादल

चंडीगढ़, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान की सरकारों से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा को नरम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने हेतु पहल की जानी चाहिए।

बादल ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार अपेक्षाकृत सुस्त है तथा व्यापार की संभावना को और तलाशा जाना चाहिए।

ग्रामीण एवं औद्योगिक विकास अनुसंधान केंद्र (सीआरआरआईडी) द्वारा यहां आयोजित एक चर्चा सत्र में बादल ने कहा कि निश्चितरूप से इस कदम से मध्य एशिया और यूरोप के लिए सड़क मार्ग के जरिए व्यापार की संभावना को बल मिलेगा। चर्चा सत्र का शीर्षक था "इन्फ्रास्ट्रक्च र लिंकेज बिटवीन टू पंजाब (दो पंजाब के बीच अधोसंरचना संपर्क)।"

बादल ने कहा, "इसलिए यह जरूरी है कि भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार की सहमति से दोनों पंजाबों के बीच अधोसंरचना संपर्क विकसित किया जाए।"

बादल ने आगे कहा कि अब समय आ गया है, जब भारत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांतों को अपने सामाजिक-आर्थिक विकास तथा समृद्धि के लिए करीब आ जाना चाहिए, क्योंकि दोनों प्रांतों के बीच भाषाई समानता के साथ ही भौगोलिक निकटता, सांस्कृतिक एकरूपता और आर्थिक रूप से अंतरनिर्भरता की स्थिति है।

बादल ने कहा कि यद्यपि दोनों देशों के बीच अटारी-वाघा सड़क मार्ग के जरिए कुछ व्यापार होता, लेकिन यह बहुत सीमित है। इसके साथ ही बादल ने प्रमुख अर्थशास्त्रियों, विद्वानों, राजनीतिक विश्लेषकों और बुद्धिजीवियों का आह्वान किया कि उन्हें आगे आकर कुछ इस तरह का माहौल तैयार करना चाहिए, ताकि दोनों देशों की जनता के बीच विश्वास निर्माण प्रक्रिया के रूप में सीधा संपर्क स्थापित हो सके।

बादल ने कहा कि दोनों पंजाब प्रांतों के बीच संपर्क स्थापित होने को दो स्वतंत्र संप्रभु देशों को कमजोर किए जाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दोनों देशों की मजबूती के रूप में देखा जाना चाहिए।

बादल ने आश्वस्त किया कि इस उद्देश्य के लिए अधोसंरचना विकास में उनकी सरकार हर संभव सहयोग और मदद मुहैया कराएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+