अखिलेश सिंह का राजद से इस्तीफा
सिंह ने पटना में एक पत्रकार सम्मेलन में राजद छोड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व राजद वर्तमान समय में अपने रास्ते से भटक चुका है। उन्होंने राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में हुए तालमेल को सही नहीं मानते हुए कहा कि इस तालमेल से सवर्णों और अल्पसंख्यकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नए दल में जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से सिंह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से नाराज चल रहे थे। इस कारण पिछले सप्ताह लालू प्रसाद ने खुद सिंह के घर जाकर उन्हें मनाने का भी प्रयास किया था। सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने को राजद की एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications