कोलकाता के शॉपिंग मॉल में भीषण आग
पुलिस ने बताया कि सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर स्थानीय लोगों ने चार मंजिला इमारत से धुआं निकलते देखा। इस भवन में शॉपिंग मॉल और अन्य निजी कार्यालय स्थित हैं।
पश्चिम बंगाल के अग्नि और आपातकालीन सेवा विभाग के निदेशक गोपाल भट्टाचार्य ने बताया, "भवन के प्रथम तल पर स्थित एक रेस्तरां में आग लगने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दो घंटे का समय लगा।"
इस आग से हालांकि किसी को किसी तरह का नुकसान या चोट नहीं पहुंची है। आग से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications