यौन शोषण का आरोपी वैन चालक पुलिस हिरासत में भेजा गया (लीड-1)

मुख्य महानगर दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने पुलिस को आरोपी ललित रतवाल (32) को 20 सितंबर को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है।

शनिवार की सुबह जब आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तब पीड़ितों के गुस्साये परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों बच्चों का यौन शोषण करने के अलावा आरोपी रतवाल ने उनका एमएमएस भी बनाया था। पुलिस ने इस बारे में और जानकारी जुटाने के लिए और समय मांगा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी वैन चालक करोलबाग के बापा नगर का निवासी है। वह तीनों बच्चों को अज्ञात स्थान पर लेकर जाता था, जहां वह और उसके चार साथी बच्ची और उसके दोनों भाइयों का यौन शोषण करते थे। लड़की के भाइयों की उम्र सात और 13 साल है। जबकि आरोपी के चार सहयोगियों की उम्र 18 साल से कम है।

पुलिस के अनुसार रातावाल ने बच्चों को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उनकी मां की हत्या कर देगा। इसलिए बच्चे एक साल से अधिक समय तक इस वहशीपन को झेलते रहे।

इसके बारे में लड़की ने अपनी मां को कुछ सप्ताह पहले बताया। जिसे सुनकर उसकी मां डर गइर्ं और इस बारे में पुलिस से शिकायत नहीं की। लेकिन जब एक पड़ोसी ने उनका साथ दिया तो इसकी शिकायत पुलिस से की गई।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में लड़की के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इस मामले के आरोपी रातावाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके फरार चार साथियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है।

पीड़ित बच्चों की मां ने पत्रकारों से कहा, "मेरे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया। पुलिस सहानुभूति नहीं दिखा रही है और न ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+