पिता के अंतिम संस्कार में नवजात बच्ची संग पहुंचे कैमरन

लंदन, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार में अपनी नवजात बच्ची के साथ शामिल हुए। उनकी गोद में सफेद कंबल में लिपटी नन्हीं बच्ची ने अपने उस दादा को अलविदा कहा, जिन्हें एक बार भी उसे आशीर्वाद देना नसीब नहीं हुआ।

कैमरन को देखने वालों के लिए यह पूरा परिदृश्य अद्भुत था क्योंकि प्रधानमंत्री पुत्र और पिता का फर्ज एकसाथ निभाते देखे गए।

उनके पिता इयान कैमरन की पिछले दिनों फ्रांस में छुट्टियों के दौरान मौत हो गई थी। वह 77 साल के थे और पेशे से शेयर दलाल थे। प्रधानमंत्री और पिता बनने के बाद कैमरन के लिए पिता का निधन एक बड़ी क्षति रही।

कैमरन के पिता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया। इसमें शाामिल होने के लिए प्रधानमंत्री आए तो सभी उन्हें देखते ही रह गए। इसकी वजह उनकी नन्हीं बच्ची का साथ में होना था। बच्ची सफेद रंग के कंबल में लिपटी थी और उसके सिर पर सफेद टोपी भी थी। कैमरन के साथ पत्नी सामंथा कैमरन भी थीं।

प्रधानमंत्री कैमरन पिता को अपना नायक मानते थे। उनके पिता इयान कैमरन जन्म से ही शारीरिक रूप से अक्षम थे। उनका कई बार ऑपरेशन भी किया था लेकिन वह ठीक नहीं हो सके थे। वह अपने नवजात पौत्री को देख भी नहीं पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+