धोखाधड़ी में नाइजीरियाई समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ई-मेल के जरिए धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक फ्रैंक नवाबू मुंबई, अनिल कुमार कोलकाता और सुजीत कुमार बिहार का रहने वाला है।
प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ता एस.के. कोहली को ई-मेल से बताया कि उसने इंग्लैंड में 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। उन्होंने जीते गए रुपये का स्थानांतरण करने के लिए कोहली से एक खास रकम कुछ खातों में जमा करने को कहा।
कोहली ने ई-मेल पर दिए गए खातों में अलग-अलग दिनों में दो लाख 90 हजार रुपये जमा कर दिए।
उन्होंने बताया कि जब आरोपी और पैसों की मांग करने लगे तो कोहली को शक हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420, भारतीय दंड संहिता की धारा-67 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अंबाला शहर के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया।
अदालत ने तीनों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications