चण्डीगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)से जुड़े एबीवीपी के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 25 स्थित में सभा स्थल पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राज भवन की ओर बढ़ने लगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "इतनी अधिक संख्या में उन्हें जाने देने पर शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। हमने उनसे अपने दो या तीन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के लिए भेजने को कहा। लेकिन वे नहीं माने और हमसे बदसलूकी की। इसलिए उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।"

पुलिस ने हरियाणा में एबीवीपी के नेता श्रीनिवास को हिरासत में लिया था। थोड़े समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। श्रीनिवास ने पत्रकारों को बताया, "चार सितंबर को हमने हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन बैठक से कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए हमने आज शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था।"

उन्होंने बताया कि चण्डीगढ़ पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और बिना उकसावे के उन पर लाठियां बरसाईं। उन्होंने अब आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है।

अपनी मांगों के बारे में श्रीनिवास ने बताया, "सरकार हरियाणा में शिक्षा को पैसा बनाने वाली संस्था बनाना चाहती है। हम सरकार को शिक्षा व्यवस्था का निजीकरण करने से रोकना चाहते हैं। साथ ही हम हरियाणा के विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू कराना चाहते हैं।"

इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+