अफगानिस्तान में रॉकेट हमला, मतदान जारी (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हु़आ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि मतदान आरंभ होने से पहले रॉकेट का दागा जाना मतदाताओं में दहशत पैदा करने का प्रयास था।

काबुल पुलिस की अपराध जांच विभाग के प्रमुख अब्दुल जाकिर ने बताया कि यह झाटना स्थानीय समयानुसा तड़के चार बजे की है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह रॉकेट सरकारी प्रसारण सेवा 'रेडियो टीवी अफगानिस्तान' (आरटीए) की इमारत से टकराया। यह इमारत अमेरिकी दूतावास और नाटो मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

उधर, तालिबान की धमकी के बावजूद मतदान तय समय से शुरू हुआ। संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा की 249 सीटों पर हो रहे चुनाव में 2,500 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 1.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस बार के चुनाव में लगभग 400 महिलाा उम्मीदवार भी हैं। मतदान के लिए लगभग 6,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अफगान पुलिस और सेना के 110,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

तालिबान ने मतदाताओं को धमकी देने के साथ ही मतदान केंद्रों पर विस्फोट करने की भी बात कही है। यह चुनाव राष्ट्रपति हामिद करजई के लिए भी एक इम्तहान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+