अफगानिस्तान में मतदान आरंभ

काबुल, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और धांधली की आशंका के बीच मतदान आरंभ हो गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस चुनाव में कुल 1.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा की 249 सीटों पर हो रहे चुनाव में 2,500 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस बार के चुनाव में लगभग 400 महिलाा उम्मीदवार भी हैं। मतदान के लिए लगभग 6,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अफगान पुलिस और सेना के 110,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

तालिबान ने मतदाताओं को धमकी देने के साथ ही मतदान केंद्रों पर विस्फोट करने की भी बात कही है। यह चुनाव राष्ट्रपति हामिद करजई के लिए भी एक इम्तहान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+