ईरानी नागरिकों की रिहाई चाहते हैं अहमदीनेजाद
तेहरान, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि अमेरिकी नागरिक सारा शौर्द की रिहाई के बाद अब अमेरिका को भी अपनी जेलों में बंद ईरानी नागरिकों को रिहा कर देना चाहिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने शुक्रवार को एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "सारा की रिहाई एकतरफा थी और हम इसके बदले अमेरिका से किसी बात की उम्मीद नहीं करते। परंतु अमेरिका को अपनी जेलों में बंद ईरानी नागरिकों को रिहा कर देना चाहिए।"
ईरानी सरकार ने पिछले दिनों खराब सेहत के आधार पर सारा को रिहा कर दिया। वह मंगलवार को ओमान पहुंच गई। उन्हें जुलाई, 2009 में इराक की सीमा से लगे इलाके से ईरानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications