अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हिन्दु कुश क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सव्रेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान में देर रात 11.51 बजे महसूस किया गया। भूकंप का मुख्य केंद फैजाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में महसूस किया गया।
पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, खबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications