मलेशियाई मूल के भारतीय ने सीरियल किलर्स से संबंध स्वीकारे
सीलान्गोर प्रांत के कुआआ लन्गत में एक मोटर वर्कशॉप चलाने वाले पी. बालासंदरम का कहना है कि दोनों वकील भाईयों से उनके व्यवसायिक संबंध बहुत बड़ी गलती थे। एक व्यवसायी महिला और तीन अन्य की हत्या के आरोप में पिछले महीने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पिछले साल अप्रैल में दोनों भाईयों ने बालासंदरम की पत्नी टी. सेल्वी की उनके घर के बाहर हत्या कर दी थी। बालासंदरम का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी के हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि उन्हें अपनी और अपने बेटों की सुरक्षा का डर था।
बालासंदरम कहते हैं कि उनकी सबसे बड़ी भूल यह थी कि वह वकील भाइयों को उधार देने के लिए हुई एक बातचीत का हिस्सा बने थे। अब दोनों भाईयों पर कॉस्मेटिक कंपनी की मालिक सोसिलावति लाविया की हत्या का आरोप है और उनके खिलाफ जांच चल रही है। 47 वर्षीय सोसिलावति और उनके तीन पुरुष साथियों की कथित तौर पर पिछले महीने हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications