पंजाब में होगी सोयाबीन की खेती
बादल इन दिनों केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर अर्जेटीना के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सोयाबीन के तेल की मांग बढ़ रही है और देश को इसके लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। लिहाजा पंजाब के किसान सोयाबीन की खेती कर सकते हैं।
अर्जेटीना के कृषि मंत्री जूलियन एंड्रेस डोमिंगुएज ने कहा कि उनके देश में मूंगफली और सोयाबीन की भारी पैदावार होती है। उन्होंने बताया कि भारत द्वारा आयात किए जाने वाले सोयाबीन के तेल में अर्जेटीना की बड़ी हिस्सेदारी होती है। इस साल के शुरुआती सात महीनों में भारत ने अकेले अर्जेटीना से 1.4 अरब डॉलर कीमत का तेल आयात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications