जद (यु) को भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिए : हसन
हसन ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों जुड़वा बहनें हैं। इनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में पूरा देश देख चुका है कि इसके पीछे किसका हाथ था। हसन ने कहा कि इस मामले में जितना दोषी भाजपा है, उतनी ही दोषी कांग्रेस भी है।
जद (यु) नेता ने कहा कि भाजपा के साथ उन्हें रहने में घुटन होती है। उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर विध्वंस की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी अपनी इच्छा है कि जदयु को भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिये लेकिन यह निर्णय तो बड़े नेताओं को लेना है।
उल्लेखनीय है कि पांच दिन पूर्व जद (यु) के प्रवक्ता एवं सांसद शिवानन्द तिवारी ने भी भाजपा के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications