कराची में पसरा मातम, स्थिति अभी सामान्य नहीं
इमरान की गुरुवार को लंदन में उनके घर के बाहर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या की खबर फैलते ही कराची में हिंसा भड़क गई थी। कराची में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर वाहन जला दिए थे और दहशत के चलते जनजीवन बाधित हुआ था। यहां शनिवार को हिंसा नहीं हुई। दुकाने बंद रहीं और कारोबारी प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप्प रहा। सिंध में 10 दिनों के शोक की घोषणा की गई है।
समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार एमक्यूएम के नेता डॉक्टर फारूख सत्तार ने कहा कि जांच की जरूरी प्रक्रियाएं पूरा होने और पोस्टमार्टम के बाद इमरान का शव पाकिस्तान लाया जाएगा और यहीं उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
लंदन की पुलिस के मुताबिक इमरान पर गुरुवार रात लंदन के एजवेयर स्थित उनके आवास के बाहर चाकू से हमला किया गया। उनके सिर और गर्दन पर बार-बार चाकू से वार किए गए। वह अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ हुसैन की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। अल्ताफ भी लंदन में ही रह रहे हैं।
एमक्यूएम के खिलाफ पाकिस्तानी सेना द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने पर इमरान 1992 में लंदन चले गए थे। उन पर हत्या और यातनाओं के आरोप लगाए गए थे। वह एमक्यूएम के संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। फारुख को एमक्यूएम प्रमुखस अल्ताफ हुसैन का दाहिना हाथ माना जाता था। पाकिस्तान के कराची और सिंध राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में एमक्यूएम की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications