नेपाल में सड़क दुर्घटना में भारतीय चिकित्सक की मौत
काठमांडू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 32 वर्षीय भारतीय नेत्र चिकित्सक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक अंजुम मेदी गुवाहाटी के अनिल नगर के रहने वाले थे। एंबुलेंस और ट्रक के बीच गुरुवार को हुई टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें धूपा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अंजुम पूर्वी नेपाल के बिराट नगर कस्बे में राम लाल गोलचा नेत्र अस्पताल में सेवारत थे।
पुलिस निरीक्षक रुद्र चुडाल ने आईएएनएस को बताया कि अंजुम अपनी पत्नी को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित काकरभिता तक छोड़ने गए थे। उनकी पत्नी उनसे मिलने आईं थीं।
पुलिस के मुताबिक अंजुम गुरुवार को विराट नगर से वापस लौट रहे थे। एंबुलेंस ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। एंबुलेंस के चालक धर्मेद्र चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
चुडाल ने बताया कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications