बुर्का हटाने संबंधी विधेयक इटली की संसद में पेश
रोम, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली की नार्थ लीग पार्टी ने संसद के निचले सदन में महिलाओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक पेश किया है।
विधेयक के अनुसार बुर्का पहनने पर एक साल की सजा और 150 से 300 यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा महिला को बुर्का पहनने के लिए विवश करने वाले व्यक्ति पर 30,000 यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा।
नाबालिग या विकलांग महिला को बुर्का पहनने के लिए विवश करने वाले को 60,000 यूरो का जुर्माना चुकाना होगा।
अपनी मर्जी से बुर्का पहनने वाली महिला द्वारा सामुदायिक सेवा करने पर राजी हो जाने की सूरत में उस पर लगा 150- 300 यूरो का जुर्माना घटाया जा सकता है।
नार्थ लीग पार्टी की सांसद कैरोलीना लुसाना ने कहा, "इस विधेयक के जरिए हम एक कदम आगे बढ़े हैं क्योंकि हम न केवल सार्वजनिक तौर पर इस समस्या से सामना कर रहे हैं। हम मानते हैं कि यह प्रथा महिलाओं के खिलाफ है।"
लुसाना ने कहा, "यह महिलाओं और पुरुषों में समानता के संविधान के सिद्धातों का उल्लंघन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications