अफगानिस्तान में फर्जी मतदाता पंजीकरण पत्र जब्त

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र समर्थित 'निर्वाचन शिकायत आयोग' के प्रवक्ता अहमद जिया रफहत ने बताया कि काबुल में एक मतदान केंद्र के समीप एक व्यक्ति के पास से 15 फर्जी मतदाता पंजीकरण पत्र जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण प्रांत हेलमंद और उत्तरी प्रांत कुंदूज में भी फर्जी मतदाता पहचान पत्र जब्त किए गए हैं।

उम्मीदवारों और चुनाव पर्यवेक्षकों ने देशभर में बिक रहे फर्जी मतदाता पंजीकरण पत्रों को लेकर चेतावनी दी थी।

कहा जा रहा है कि करोड़ों की संख्या में फर्जी मतदाता पहचान पत्र पाकिस्तान में छपे हैं।

कुंदूज प्रांत में प्रत्यदर्शियों ने बताया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को देखा हैं, जिन्होंने मतदान के बाद अपनी तर्जनी पर लगे निशान को मिटा दिया। निर्वाचन आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए न मिटने वाली स्याही का इस्तेमाल करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+