एएफएसपीए पर फैसला राजनीतिक नेतृत्व करेगा : सेना प्रमुख
यहां अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे सिंह ने शनिवार को इस अधिनियम से जुड़े एक सवाल पर संवाददाताओं से कहा, "सरकार इस बारे में सही फैसला करेगी।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सेना ने अपनी राय रक्षा मंत्रालय को भेज दी है और यह सरकार के विचाराधीन है।
जनरल सिंह ने कहा कि सरकार को यह फैसला करना है कि जम्मू एवं कश्मीर से एएफएसपीए हटाया जाए अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी कह चुका है कि इस विधेयक के प्रावधान न मनमाने हैं और न ही भारतीय संविधान के विरुद्ध हैं।
सिंह के अनुसार बीते दो महीनों के दौरान सीमापार घुसपैठ में तेजी आई है और मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जारी हिंसा और घुसपैठ के तार जुड़े हो सकते हैं। बीते 11 जून से कश्मीर में जारी हिंसा में 96 लोग मारे जा चुके हैं।
कश्मीर के नेता और अलगावादी एएफएसपीए को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस विधेयक को हटाए जाने की मांग के सवाल पर पिछले दिनों वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. मलिक ने भी ऐतराज जताया था। उनका कहना था कि सैनिकों को प्रभावी ढंग से अपना फर्ज निभाने के लिए कानूनी सुरक्षा की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications