श्रीनगर में कर्फ्यू में ढील
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर के उपरी इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। अन्य कई जगहों पर भी आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए छूट दी गई है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुराना शहर इलाके में कर्फ्यू में छूट दिए जाने का निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।
श्रीनगर के सूत्रों के मुताबिक पुराना शहर इलाके में दोपहर दो बजे से कर्फ्यू में छूट दिए जाने की संभावना है।
लंबे समय से जारी कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। स्थानीय चैनलों और रेडियो स्टेशनों के माध्यम से कर्फ्यू में छूट की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में विभिन्न जगहों पर सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications