कश्मीर में हिंसा जारी, 100 दिनों में हुई 96 लोगों की मौतें (लीड-1)

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बेमिना कॉलोनी में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 22 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षाबलों की गोलीबारी में शुक्रवार को घायल होने के बाद बेमिना के फैय्याज अहमद नाइकु को शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान सौरा में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।"

अनंतनाग जिले में शनिवार को उस समय हिंसा फैल गई, जब झेलम नदी में कूदे एक युवक के शव को बाहर निकालने के लिए लोग एकत्र हुए थे। सुरक्षाबलों का पीछा किए जाने के बाद बचने के लिए कथित तौर पर यह युवक नदी में कूद गया था।

कर्फ्यू का उल्लंघन कर शनिवार सुबह लोगों ने युवक के अंतिम संस्कार के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। इस दौरान हिंसक हुई भीड़ ने सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

उग्र भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें नुरूलअमीन डागा नाम के एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक उग्र भीड़ ने दक्षिण शोपियां जिले के पिन्जोरा गांव में एक पुलिसकर्मी के घर में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर, गंदेरबल, कंगन, अनंतनाग, कुलगाम, कुईमोह, बांदीपोरा, सुम्बल, त्रेहगाम, हंडवाड़ा, छोटीपोरा और शोपियां जिले में कर्फ्यू बरकार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+