अफगानिस्तान और उत्तर भारत में भूकंप के झटके (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत में केंद्रित भूकंप के झटके शुक्रवार देर रात उत्तर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई हालांकि इनमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पंजाब और हरियाणा में भूकंप के बारे में मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भूकंप के झटके देर रात 12.51 बजे महसूस किए गए। झटके 55 से 59 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।"

अधिकारी ने कहा, "भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था और वहां इसकी तीव्रता 6.5 रही। ऐसी संभावना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में झटके महसूस किए गए।"

शिमला मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "अफगानिस्तान के निकट होने की वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।"

हिंसा की मार झेल रही कश्मीर घाटी में शनिवार को कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन शनिवार को हुई हिंसा में दो और लोगों की मौत हो गई। घाटी में 11 जून से जारी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 96 हो गई है।

भूकंप के झटके अफगानिस्तान में देर रात 11.51 बजे महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, खबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+