क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

परमाणु हथियारों की जानकारी बेचने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक गिरफ्तार

By Jaya Nigam
Google Oneindia News

अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, "वेनेजुएला की सरकार या उसके किसी कर्मचारी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।"

अर्जेटीना में जन्मे भौतिक विज्ञानी प्रेडो लियोनादरे मेस्चेरोनी (75) और उसकी पत्नी मारजोरी रोक्सबी मेस्चेरोनी (67) पर कुल 22 आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में इन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोग अमेरिकी नागरिक हैं। यह न्यू मैक्सिको की लास अलामोस राष्ट्रीय प्रयोगशाला में काम कर चुके हैं।

दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक मेस्चेरोनी ने मार्च 2008 में वेनेजुएला के अधिकारी बने एफबीआई एजेंट से कई बार बात की थी। इस दौरान उसने बताया था कि वह 10 साल में परमाणु हथियार विकसित करने में वेनेजुएला की मदद कर सकता है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि मेस्चेरोनी ने गुप्त जानकारियों से लैस एक 132 पृष्ठों का दस्तावेज और एक डिस्क एजेंट को दी। इसके बदले में उसने 20,000 डॉलर हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X