कांग्रेस ने कश्मीर मसले पर की चर्चा (लीड-1)

प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्री पी. चिदंबरम शामिल हुए।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बैठक में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर दौरे को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों ने कहा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में अगर सोनिया गांधी शामिल होती हैं तो अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता जैसे लालकृष्ण आडवाणी (भाजपा), प्रकाश करात (माकपा), मुलायम सिंह यादव (सपा) इसमें शामिल हो सकते हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शुक्रवार को इस संबंध में तस्वीर साफ हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में यह तय किया गया था कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी का दौरा करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री पी. चिदंबरम इस प्रतिनिधिमंडल के साथ जा सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त कश्मीर और जम्मू के क्षेत्रों का जायजा लेगा और लोगों की प्रतिक्रियां हासिल करेगा।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इस दौरे के स्वरूप को अंतिम रूप अभी दिया जा रहा है। यह अभी तय नहीं है कि दौरा एक दिन का होगा या दो दिन का। उम्मीद है कि प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रवाना होगा।"

केंद्रीय गृह मंत्रालय इस दौरे की तैयारियों में जुटा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था। जम्मू एवं कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल काफ्रेंस और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा वाम दलों ने एएफएसपीए में कटौती के पक्ष में आवाज बुलंद की थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुलकर इसका विरोध किया था।

कश्मीर में पिछले 11 जून से जारी प्रदर्शनों और हिंसा में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+