'फेयरी क्वीन' विरासत रेलगाड़ी को खींचने को फिर से तैयार

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन 'फेयरी क्वीन' इस मौसम में विरासत रेलगाड़ी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान ले जाने के लिए फिर से तैयार है।

यह विश्व में भाप इंजन के प्रेमियों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है। यह दिल्ली छावनी स्टेशन और अलवर के बीच 23 अक्तूबर से 12 मार्च, 2011 तक चलेगा। उत्तर रेलवे की हालांकि योजना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इस गाड़ी को अक्टूबर में एक बार और चलाया जाए।

विरासत यात्रा के दौरान राजस्थान पर्यटन विकास निगम दो दिन का व्यापक पर्यटन पैकेज उपलब्ध कराएगा। इसमें भूमि पर खान-पान, बोर्डिग, लॉजिंग सुविधाओं के अलावा सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

दिल्ली और अलवर के बीच यात्रा के पूरे पैकेज का किराया 10,200 रुपये प्रति वयस्क और प्रति बच्चा (आधा किराया) 5,100 रुपये होगा। यदि इसमें दृश्य अवलोकन और सरिस्का में ठहरने के खर्च को भी जोड़ दिया जाए तो किराया 7,100 रुपये प्रति वयस्क और 3550 रुपये प्रति बच्चा होगा, जबकि दिल्ली और अजमेर के बीच एक तरफ का किराया 3200 रुपये प्रति वयस्क और 1600 रुपये प्रति बच्चा होगा। यह पर्यटक रेलगाड़ी अक्टूबर 2010 और मार्च 2011 के बीच हर महीने दो बार चलेगी।

पहली यात्रा 23 अक्तूबर को शुरू होगी। इसके बाद यह रेलगाड़ी 13 नवम्बर, 27 नवम्बर, 11 दिसम्बर, 25 दिसम्बर को और वर्ष 2011 में 8 जनवरी, 22 जनवरी, 12 फरवरी, 26 फरवरी एवं अंतिम बार 12 मार्च को चलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+