उमर को समय और समर्थन दें: राहुल गांधी

उमर को और समय, समर्थन दें: राहुल
कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गांधी ने भारत प्रशासित कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बचाव करते हुए कहा है कि कश्मीर का प्रशासन चलाना एक मुश्किल काम है और उमर अब्दुल्ला को अधिक समय और समर्थन देना चाहिए.

महत्वपूर्ण है कि भारत प्रशासित कश्मीर में पिछले तीन महीने से चल रहे हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लगभग 90 लोग मारे गए हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य नेताओं ने निशाना साधा है.

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा कश्मीर

इस संदर्भ में बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में ये फ़ैसला किया गया कि सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल वहाँ जाएगा और समाज के विभिन्न वर्गों से मिलेगा.

कोलकाता गए राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्रकारों से सवालों के जवाब में भारत प्रशासित कश्मीर और पश्चिम बंगाल पर अपने विचार व्यक्त किए.

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, "कश्मीर (का प्रशासन चलाना) बहुत ही संवेदनशील और मुश्किल काम है. उमर एक युवा नेता हैं. हमें उमर को और समय और समर्थन देना चाहिए."

कश्मीर: पार्टियों की अलग-अलग राय

उनका कहना था, "सरकार ने उमर अब्दुल्ला का समर्थन किया है. वे नेशनल कॉन्फ़्रेंस के निर्वाचित नेता हैं और ये नेशनल कॉन्फ़्रेंस का फ़ैसला है कि कश्मीर का प्रशासन कौन चलाएगा. हम उनको समर्थन दे रहे हैं."

उनका कहना था कि कश्मीर एक 'पार्ट टाइम समस्या नहीं है बल्कि पूरा समय लेने वाली समस्या है.' उनका कहना था कि वे इस युवाओं को राजनीति से जोड़ना के प्रक्रिया में जुटे हुए हैं और जब पूरा समय कश्मीर को दे पाएँगे तो उसमें कूद जाएँगे.

पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहाँ कुछ ही महीनों में होने जा रहे चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सहयोगी त्रिणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी का सम्मान करती है लेकिन अपना सिर नहीं झुकाएगी.

उनका कहना था, "हम (कांग्रेस और त्रिणमूल) वाम दलों को मिलकर टक्कर देंगे. बंगाल को बंगालवासियों को लौटाना है. लेकिन यदि हमारा सम्मान नहीं होता तो हम ऐसा नहीं करेंगे. त्रिणमूल के साथ हमारे रिश्ते सामान्य हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+