पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की आपात मदद

अंतरराष्ट्रीय मुद्र कोष (आईएमएफ़) पाकिस्तान को ये मदद बाढ़ से हुई तबाही के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों तथा विदेशी मुद्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दे रहा है.पाकिस्तान में आईएमएफ़ के काम के प्रमुख अदनान माज़ारेई ने कहा कि ये आपातकालीन मदद प्रभावितों तक सीधे स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों, घर और खाद्य सामग्री के लिए पाकिस्तान के बजट में दी जाएगी.
पाकिस्तान के बारे आईएमएफ़ के आर्थिक आकलन के मुताबिक कृषि उत्पादन घटने की संभावना को देखते हुए आर्थिक विकास दर जून-जुलाई 2010-11 में पहले संभावित 4.5 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत रह जाएगा.पाकिस्तान में सरकार का आकलन है कि बाढ़ के कारण हुआ कुल नुकसान लगभग 43 अरब डॉलर है.
बीबीसी संवाददाता मेरियान लैंडज़ैटल के मुताबिक पाकिस्तान के अनेक हिस्सों में जल स्तर घटना शुरु हो गया है लेकिन कुछ नए इलाक़ों पर बाढ़ ख़तरा मंडरा रहा है.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दो करोड़ प्रभावित लोगों में से दो-तिहाई सिंध और पंजाब प्रांतों में हैं.प्रभावित लोगों में से 15 प्रतिशत बच्चे हैं. एक अंदाज़े के मुताबिक लगभग 9000 स्कूल नष्ट हो गए हैं.












Click it and Unblock the Notifications