शाहरुख से तो अच्छे ही हैं सलमान: बाल ठाकरे

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय पृष्ठ पर ठाकरे ने लिखा है कि सलमान व उनके परिवार पर गुस्सा करना उचित नहीं है। उनका परिवार सच्चा देशभक्त है। सलमान ने अपने बयान पर देश के लोगों से मांफी मांग ली है। सलमान ने यह महसूस किया है उनके बयान पर अमीर लोगों ने प्रतिक्रिया नहीं की है, बल्कि यह आम लोगों को ठेस पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल को एक साक्षात्कार के दौरान सलमान ने कहा था कि 26/11 के हमलों में अमीर लोगों के मारे जाने से इतना हो-हल्ला मचा था। इस हमले में पाकिस्तान सरकार का कोई हाथ नहीं था। सलमान के इस बयान को लेकर देश भर से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं थीं।
ठाकरे ने अंत में लिखा कि सलमान खान कम से कम शाहरुख खान से तो अच्छे ही हैं, कि अपने बयान पर अड़े नहीं। शाहरुख ने तो आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पक्ष में जो बयान दिए थे, उस पर देश से तो माफी मांग ली थी, लेकिन शिवसेना से सीधे माफी नहीं मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications