सलमान खान अपने बयान पर माफी मांगें : भाजपा
नई
दिल्ली। भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुंबई हमले पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है। सलमान ने पाकिस्तान के एक्सप्रेस टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि मुंबई हमले के लिए पाकिस्तान की सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मामले को इसलिए भी तूल मिला क्योंकि इसमें मारे गए अधिकांश लोग अभिजात्य वर्ग के थे। id="toptextpromo">भाजपा
प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "सलमान खान के गैर जिम्मेदाराना बयान की हम कड़ी निंदा करते हैं। वह यह कैसे कह सकते हैं कि सिर्फ अभिजात्य वर्ग के लोगों को निशाना बनाया गया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में आम नागरिक भी मारे गए थे। पाकिस्तानी सरकार और इंटर सर्विसिज इंटेलिजेंस को क्लीन चिट देने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा, "सलमान को अपने इस बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।" हुसैन ने कहा, "ऐसे समय में जब मुंबई हमलों से जुड़े सारे सबूत पाकिस्तान और आईएसआई के हाथ होने का इशारा कर रहे हैं, सलमान का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।" सलमान को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि ऐसे बयान देने पर।"











Click it and Unblock the Notifications