झारखंड का राजनीतिक नाटक थमा, मुंडा ने गिराया पर्दा
अर्जुन मुंडा ने खुद राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली है जबकि वह इस बार राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं। मुंडा की अगुवाई में भाजपा, झामुमो और आजसू ने यह गठबंधन सरकार बनायी है। मुंडा के अलावा ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और झामुमो के 18-18, आजसू के 5 और जनता दल (युनाइटेड) के 2 सदस्य हैं। दो अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ मुंडा ने 45 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल ने मुंडा को शपथ ग्रहण के बाद बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। मुंडा 14 सितंबर को बहुमत साबित करेंगे।
गौरतलब है कि जमशेदपुर से सांसद मुंडा पहली बार 18 मार्च 2003 को और दूसरी बार 12 मार्च 2005 को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 15 नवम्बर 2000 को राज्य के गठन से लेकर अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। हालांकि इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?













Click it and Unblock the Notifications